Search

 
 
 

Medininagar : छह विद्यार्थियों का नीट 2021 में चयन, प्राचार्य ने किया सम्मानित

 
Medininagar (Palamu ) :  शहर के एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक सादे समारोह में प्रतिभा सम्मान समारोह और  गुरु नानक जयंती मनायी गयी.कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि गुरवीर सिंह ने गुरु नानक देव जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यालय की छात्रा गौरी ने श्री गुरु नानक जी के जीवन आदर्श व विचारों पर प्रकाश डाला.इसके पश्चात  नीट 2021 में चयनित होने वाले  6 विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि श्वेता कुमारी (सुपुत्री उदय कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती रीना अग्रवाल) ने 99.75 परसेंटाइल (652/720) प्राप्त किया है. रितेश कुमार ने 99.48 परसेंटाइल (632/720), प्रवीण देव गुप्ता (पिता श्याम नंदन प्रसाद गुप्ता एवं श्रीमती संगीता देवी) ने 97.5 परसेंटाइल(565/720),  उत्कर्ष गोयल (पिता  सत्येंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं श्रीमती सुषमा अग्रवाल) ने 95.50 परसेंटाइल(520/720),  शबाहत नाज (पिता मोहम्मद आरिफ नैय्यर एवं  कहकशां नाज) ने 93.4 परसेंटाइल(482/720)  तथा रवि रंजन ( पिता प्रमोद कुमार तिवारी एवं श्रीमती प्रतिमा देवी) ने 91.8 परसेंटाइल (457/720)  प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही