Search

 
 
 

मेदिनीनगर : 27 अप्रैल को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन

 
Medininagar:  झालसा के दिशा निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 27 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय परिसर में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि स्पेशल लोक अदालत में विद्युत विभाग और एनई एक्ट के मामले का निस्तारण किया जाएगा. स्पेशल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा स्टेक होल्डर की बैठक छह अप्रैल को की गई थी. इसमें न्यायिक पदाधिकारी, बैंक के अधिकारी, फाइनेंस कंपनी से जुड़े लोग, विद्युत विभाग के अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे. सभी लोगों को स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को मासिक लोक अदालत के साथ-साथ स्पेशल लोक अदालत का भी आयोजन किया जाना है. इसमें व्यापक पैमाने पर मामले का निस्तारण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-demonstration-with-dead-body-allegations-of-death-in-police-remand/">पलामू

: शव के साथ प्रदर्शन, पुलिस रिमांड में मौत का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही