Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: कोविड को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): कोविड नियंत्रण को लेकर बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने अनुमंडल क्षेत्र के सतबरवा में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में कोविड से बचाव के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी को टास्क सौंपते हुए 15 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में विशेष कैंप आयोजित करने एवं निजी स्कूल संचालकों से संपर्क स्थापित कर निजी स्कूलों में भी कैंप आयोजित कराते हुए निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, आंगनबाड़ी सेविका, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार और जेएसएलपीएस के अंतर्गत सखी मंडल की दीदी को समन्वय बनाकर क्षेत्र में टीकाकरण एवं कोविड जांच कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/sc-forms-5-member-committee-in-pm-modis-security-lapse-case-justice-indu-malhotra-will-lead/">

 SC ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में 5 सदस्यीय समिति बनाई, जस्टिस इंदु मल्होत्रा लीड करेंगी           

लोगों को जागरूक करने के निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी ने कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने, निर्धारित आयुवर्ग के व्यक्तियों को टीकाकरण कराने, 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगवाने तथा सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया. अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने सभी को कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन करते हुए मास्क लगाने, सैनिटाइजर से हाथों की सफाई करते रहने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने तथा आपदा प्रबंधन के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-   5">https://lagatar.in/multiplication-of-victory-in-5-states-modi-government-is-preparing-to-increase-the-income-limit-in-obc-creamy-layer-from-8-to-12-lakh/">5

राज्यों में जीत का गुणा-भाग, मोदी सरकार की ओबीसी क्रीमीलेयर में इनकम लिमिट 8 से बढ़ाकर 12 लाख करने की तैयारी!         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही