Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: भ्रष्टाचार के मामले को लेकर NPU के संवेदक ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के रजिस्टर्ड संवेदक अशोक तिवारी ने यूनिवर्सिटी में हो रहे भ्रष्टाचार का मामला उठाया है. इसे लेकर संवेदक ने राज्यपाल को पत्र लिखा है. संवेदक ने इसमें विश्वविद्यालय की कुव्यवस्था का जिक्र करते हुए लिखा है कि मेदिनीनगर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है. संवेदक ने लिखा है कि 6 नवंबर 2019 को तत्कालीन राज्यपाल को गढ़वा एसएसजेएसएन कॉलेज के प्राचार्य अखिलानंद पर घूसखोरी की शिकायत की गई थी. लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़ें-  योगी">https://lagatar.in/yogi-will-take-oath-on-march-25-many-celebrities-including-modi-will-be-present-the-ceremony-will-be-special-in-many-ways/">योगी

25 मार्च को लेंगे शपथ, मोदी समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद, कई मायनों में खास होगा समारोह    

सारे सबूत NPU के पास उपलब्ध

संवेदक के अनुसार 13 दिनों बाद प्रभारी प्राचार्य को रिटायर होना है. विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा प्राचार्य को बचाया जा रहा है. पत्र में लिखा है कि शिकायत के 3 वर्षों में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उनके अनुसार भ्रष्टाचार के सारे सबूत NPU के पास उपलब्ध हैं. NPU के वीसी के द्वारा 8 फरवरी को बनाई गई कमेटी द्वारा रिपोर्ट भी सौंप दी गई है. बावजूद इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका है. राज्यपाल को लिखे पत्र के साथ विश्वविद्यालय जांच कमेटी की रिपोर्ट और पूर्व राज्यपाल को दिया गया पत्र भी संलग्न किया गया है. अब इस पर कार्रवाई का इंतजार है. इसे भी पढ़ें-   10">https://lagatar.in/two-arrested-including-militant-bhikhan-ganjhu-rewarded-with-10-lakhs/">10

लाख का इनामी उग्रवादी भीखन गंझू समेत दो गिरफ्तार, 26 मामलों में फरार व NIA का है मोस्ट वांटेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही