Search

 
 
 

मेदिनीनगर : ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट 115 यात्री धराये

 
डालटनगंज से गड़वा रोड के बीच चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान Medininagar:  डालटनगंज स्टेशन से गड़वा रोड रेलवे स्टेशन के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपुज, पलामू एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चले विशेष चेकिंग अभियान में 115 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया. पकड़े गए यात्रियों से 66 हजार 75 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया. सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि ऊर्जावान साथियों के प्रयास से लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. लोग जागरूक भी हो रहे है. ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है. रेलवे के आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार की रात भर लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई. विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/the-fight-for-supremacy-over-coal-in-dhanbad-the-area-often-shakes-with-the-echo-of-bullets-and-bomb-blast/">धनबाद

में कोयले को लेकर वर्चस्व की लड़ाई,  अक्सर गोलियों की गूंज व बम के धमाकों से थरथराता है इलाका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही