Search

 
 
 

मेदिनीनगर: मनातू में केंदू पत्ता लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

 
Medininagar (Palamu): मनातू वन विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया. इसमें टीम ने मुड़धोई के जंगल से अवैध रूप से केंदू पत्ता लदे एक ट्रक को जब्त किया. ट्रक को जब्त करने के साथ ट्रक चालक सीताराम उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ट्रक पर सवार अन्य लोग भागने में सफल रहे. छापेमारी टीम में शामिल वनपाल जयप्रकाश ने बताया कि मनातू प्रखंड के मुड़धोई के जंगल से अवैध रूप से केंदू पत्ता लदा ट्रक मेदिनीनगर की ओर जा रहा था. इसे भी पढ़ें-  चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-of-ichagarh-seen-in-the-closing-match-of-ipl-2022-at-narendra-modi-stadium-ahmedabad/">चांडिल

: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आईपीएल के समापन मैच में दिखा ईचागढ़ का छऊ डांस वनपाल ने कहा कि इस सूचना के बाद टीम का गठन किया गया. टीम मुड़धोई जंगल पहुंची और ट्रक को रुकवाई. चालक से कागजात (टीपी) की मांग की गई. टीपी नहीं दिखाने के बाद चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वनपाल ने बताया कि ट्रक मेदिनीनगर का है. इसके ठेकेदार अनिल सिंह हैं. इन्हीं की देखरेख में केंदू पत्ता से लदे ट्रक को मेदिनीनगर भेजा जा रहा था. टीम में राकेश पांडे, रंजीत यादव, कमेश कुमार, देवशरण महतो और ईना यादव शामिल थे. इसे भी पढ़ें-   मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही