Search

 
 
 

मेदिनीनगर : अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

 
Medininagar: छतरपुर थाना पुलिस ने रविवार को सुल्तानी घाटी से धोबीडीह जानेवाले रास्ते से दो व्यक्तियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गहोरा निवासी सुभाष कुमार यादव(22) पिता अजय यादव व छोटू कुमार यादव (19) पिता संगम यादव शामिल हैं. इस संबंध में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुलतानी घाटी से धोबीडीह जाने वाले रास्ते में दो व्यक्ति खड़े हैं और किसी अपराध की घटना को अंजाम देने की तैयारी में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि सूचना के बाद छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में गठित छापामारी दल स्थल पर पहुंची. वहां सड़क के किनारे एक बाइक के साथ दो व्यक्ति खड़े जो पुलिस को अपने नजदीक आता देख बाइक को छोड़कर भागने लगे. लेकिन पुलिस बल ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/all-schools-will-remain-closed-in-jharkhand-till-class-8-order-issued/">झारखंड

में कक्षा 8 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

देसी कट्टा और मोबाइल जब्त

एसपी रिमेशन ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों के कमर से एक-एक देसी कट्टा एवं दोनों के पेंट के पॉकेट से एक-एक मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. छापामारी दल में छत्तरपुर एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, थाना प्रभारी राजेश रंजन, पुअनि राहुल कुमार, सुशील उरांव, निखिल कुमार चौरसिया व घनश्याम मिश्रा, पुलिस जवान सच्चीदा कुमार पासवान, निरज कुजुर व सुभाष कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें-दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-summons-telangana-cm-revanth-reddy-on-may-1-in-amit-shah-fake-video-case/">दिल्ली

पुलिस ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में एक मई को तलब किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही