Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: चाचा ने रिश्ते को किया शर्मसार, दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): एक बार फिर रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना प्रकाश में आयी है. कलयुगी चाचा पर तीन वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता का इलाज मेदनीनगर में चल रहा है. पुलिस ने आरोपी कलयुगी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना रेहला की है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को देर शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़का तीन वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर घर के पीछे ले गया. जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा चाचा लगता है. घायल अवस्था मे मासूम घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई. इसके बाद परिजन उसे रेहला थाने ले गए. पुलिस पीड़िता को इलाज के लिए विश्रामपुर सीएचसी ले कर गई. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को मेदनीनगर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/in-virtual-jan-choupal-pm-modis-interacted-with-the-voters-of-up-said-its-time-to-make-a-new-history-by-keeping-the-history-sheeters-out/">पीएम

 मोदी की वर्चुअल जन चौपाल, यूपी के वोटरों से हुए रूबरू, कहा, यह हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रख कर नयी हिस्ट्री बनाने का समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही