Search

 
 
 

मेदिनीनगर : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, शत-प्रतिशत वोटिंग पर जोर

 
Medininagar: स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत स्थानीय संत मरियम स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू उपायुक्त शशि रंजन, विशिष्ठ अतिथि डीडीसी पलामू रवि आनंद, अपर समाहर्ता पलामू कुंदन कुमार, प्रशिक्षु आईएएस रवि कुमार, एलआरडीसी मनोरंजन कुमार उपस्थित थे. अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन और गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वहीं स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी अतिथियों को शॉल और बुके देकर स्वागत किया. जागरूकता कार्यक्रम में उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सभी को वोट देना जरूरी है. मतदान अपनी सरकार के साथ अधिक नागरिक रूप से जुड़ने का एक तरीका है. अपनी आवाज़ सुनकर और उन लोगों के विचारों का प्रतिनिधित्व करके दुनिया में बदलाव लाना महत्वपूर्ण है जिनके पास कोई आवाज़ नहीं है. यदि आप बदलाव लाना चाहते हैं तो मतदान एक बेहतरीन तरीका है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-lawyer-rajeev-kumars-complaint-to-the-president/">झारखंड

हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार की राष्ट्रपति से शिकायत
 

उम्र अठारह पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है: उपायुक्त

अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि बेहतर भारत निर्माण हेतु लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए साथ ही अपने घर, समाज को इसके लिए जागरुक करना चाहिए. प्रशिक्षु आईएएस रवि कुमार ने लोकतंत्र में चुनाव कैसे होते है व चुनाव की प्रक्रिया सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा वंशिका गुप्ता, सृष्टि शाह, श्रेयसी सिंह, अराधना कुमारी, रागिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से स्वागत गान प्रस्तुत किया. वहीं, श्रेयसी सिंह, वंशिका गुप्ता, आकांक्षा कुमारी, अराधना कुमारी, अंशी कुमार सिंह ,साक्षी प्रिया, रागिनी कुमारी, सृष्टि शाह वैष्णवी रानी ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता गाना प्रस्तुत किया. मौके पर प्राचार्य कुमार आदर्श, संगीत शिक्षक श्याम किशोर पांडेय समेत सभी शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-डबल">https://lagatar.in/double-murder-case-ranchi-polices-hands-still-empty-no-clue-of-criminals-found/">डबल

मर्डर केस : रांची पुलिस के हाथ अब भी खाली, अपराधियों का नहीं मिल पाया सुराग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही