Search

 
 
 

मेदिनीनगर : 105 मास्टर ट्रेनर को दिया गया मतदान का प्रशिक्षण

 
Medininagar: पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर मतदानकर्मियों को दूसरे चरण का चुनाव प्रशिक्षण दिया जाना है. इसके लिए समाहरणालय के ब्लाक ``सी`` में 105 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया. यही मास्टर ट्रेनर सभी मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे. मौके पर सदर एलआरडीसी प्यारेलाल ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी ट्रेनर आश्वस्त हो लें कि उन्हें किसी बिन्दु पर शंका नहीं है. इसे गंभीरता से लें. वहीं छतरपुर एलआरडीसी विजय कुमार केरकेट्टा ने कहा कि प्रशिक्षक मतदानकर्मियों को त्रुटिहीन प्रशिक्षण देने की महती भूमिका निभायेंगे. इसलिए इस प्रशिक्षण का खास महत्त्व है. जिला प्रशिक्षक परशुराम तिवारी, रामानुज प्रसाद, अशोक सिंह व अमरेन्द्र पाठक ने चुनाव आचार संहिता, माकपोल, विभिन्न प्रपत्र का संधारण, क्लोज बटन दबाना, ईवीएम व प्रपत्र सील करना सहित समस्त चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-police-caught-6-criminals-weapons-recovered/">मेदिनीनगर

: 6 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/01rc_m_63_01042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही