Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : वर्ल्ड किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित

अंडर 14 व अंडर 16 के खिलाड़ी हुए शामिल, Medininagar. पलामू डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को वर्ल्ड किड्स एथलेटिक्स दिवस समारोह आयोजित किया गया. जीएलए कॉलेज ऐथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित समारोह में अंडर 14 में 60 मीटर दौड़, शॉट पुट थ्रो तथा अंडर 16 में 300 मीटर दौड़, शॉट पुट थ्रो प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में जीजीपीएस स्कूल जमुने, विमला पांडे ज्ञान निकेतन स्कूल, संत मरियम स्कूल डालटेनगंज, सनातन विद्या निकेतन रेहला, गिरवर स्कूल डालटेनगंज, प्लस टू ब्राह्मण उच्च विद्यालय, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, ग्रीन वैली स्कूल डालटेनगंज के विद्यार्थी शामिल हुए. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पलामू जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा व विशिष्ट अतिथि पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद शत्रु प्रसाद सिन्हा ने 300 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया. प्रतियोगिता का संचालन एथलेटिक्स कोच रेशमा पांडे के के नेतृत्व मोनू कुमार, रिया कुमारी, जीजीपीएस स्कूल के शारीरिक शिक्षक प्रीति कुमार, आर्य सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें-राजमहल">https://lagatar.in/jmm-rebel-lobin-hembram-files-nomination-from-rajmahal-lok-sabha-seat/">राजमहल

लोकसभा सीट से झामुमो के बागी लोबिन हेंब्रम ने किया नामांकन

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

बालक वर्ग के 300 मीटर दौड़ में प्रथम सुधाकर मेहता, द्वितीय शुभम कुमार व तृतीय गोलू कुमार, बालिका में प्रथम साधना कुमारी, द्वितीय तनु कुमारी व तृतीय रूपाली यादव, 60 मीटर बालक वर्ग में प्रथम प्रतीक कुमार उपाध्याय, द्वितीय विद्यासागर सिंह व तृतीय राज सिंह, बालिका वर्ग में प्रथम अपर्णा कुमारी, द्वितीय मिस्टी कुमारी व तृतीय रिया कुमारी विजेता रही. बालिका वर्ग शॉट पुट थ्रो में प्रथम प्रकृति तिर्की, द्वितीय खुशबू कुमारी, तृतीय मानसी सिंह विजेता रही. एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ल्ड किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब प्रत्येक वर्ष 7 मई को मनाया जाएगा. विजेता खिलाड़ियों को खेल पदाधिकारी, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, संजय कुमार त्रिपाठी आदि ने मेडल देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-average-60-2-percent-voting-till-5-pm-highest-in-assam-at-74-9-percent-and-lowest-in-maharashtra-at-53-4-percent/">लोकसभा

चुनाव 2024 : शाम पांच बजे तक औसतन 60.2 फीसदी वोटिंग, असम में सर्वाधिक 74.9 फीसदी और महाराष्ट्र में सबसे कम 53.4 फीसदी मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही