Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : संत मरियम छात्रावास में मां सरस्वती की आराधना, बच्चों में दिखा उत्साह

Advertisement
Advertisement
Medininagar:  नावाटोली स्थित संत मरियम छात्रावास परिसर में बुधवार को बच्चों ने धूमधाम से बसंत पंचमी का त्योहार मनाया. विद्यालय में अध्यनरत बच्चों ने विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की. मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी बच्चों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बसंत पंचमी का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि नई चीजें शुरू करने का यह एक शुभ दिन है. जिस तरह से इस मौसम में पेड़ों पर नव कोपलें आनी शुरू हो जाती हैं, ठीक उसी तरह हम सभी के जीवन में भी एक नई ऊर्जा नए विचार का अनुभव होने लगता है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव समेत विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/ed-will-present-former-cm-hemant-soren-in-court-tomorrow-will-be-sent-to-judicial-custody/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन को कल कोर्ट में पेश करेगी ईडी, भेजे जाएंगे न्यायिक हिरासत में
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/14rc_m_56_14022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही