Medininagar : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हैदरनगर-कोसीआरा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन के किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ है. शव रेल पोल संख्या 355/7 ल 355/8 के बीच पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतका की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.