Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर  :  पांकी रोड पर घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

मेदिनीनगर  के पांकी रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. उसकी पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी अमरनाथ महतो के रूप में हुई है. वह मुखलाल महतो के पुत्र थे.
Advertisement
Advertisement

Medininagar  :  मेदिनीनगर  के पांकी रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. उसकी पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी अमरनाथ महतो के रूप में हुई है. वह मुखलाल महतो के पुत्र थे.

 

 

अमरनाथ महतो अपने परिजनों को मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान पांकी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

 

 

दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे. बाद में रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें एमएमसीएच पहुंचाया.

 

 

अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गये.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही