Search

 
 
 

मेदिनीनगर : डीजल टैंकर में आग लगने से युवक झुलसा, रिम्स रेफर

चैनपुर (मेदिनीनगर) थाना क्षेत्र के दोकरा इलाके में शनिवार रात डीजल टैंकर में आग लग जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया.घायल युवक की पहचान रामप्रवेश गुप्ता के रूप में हुई है.घटना में उसका शरीर बुरी तरह जल गया.
 

Medininagar : चैनपुर (मेदिनीनगर) थाना क्षेत्र के दोकरा इलाके में शनिवार रात डीजल टैंकर में आग लग जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया.घायल युवक की पहचान रामप्रवेश गुप्ता के रूप में हुई है.घटना में उसका शरीर बुरी तरह जल गया.


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे दोकरा इलाके स्थित एक स्टोन माइंस में खड़े डीजल टैंकर में अचानक आग लग गयी. आग लगने के दौरान वहां मौजूद रामप्रवेश गुप्ता उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया.


 घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घायल युवक को MMCH अस्पताल पहुंचाया. 


डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया.


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही