Search

मेदिनीनगर की लाइफ लाइन कोयल नदी सूखने के कगार पर

Jainendra Kumar Medininagar: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में एक बार फिर पेयजल संकट की संभावना के आसार बढ़ गए हैं. मेदिनीनगर की लाइफ लाइन कोयल नदी सूखने लगी है. स्थिति यह है कि मेदिनीनगर शहर में पेयजलापूर्ति नियमित करने को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को प्रतिदिन चैनल की खुदाई करनी पड़ रही है. वर्तमान में कोयल नदी में 5 से 6 फीट तक गहरा चैनल खोदा गया है जिससे पेयजलापूर्ति हो पा रही है. इधर पेय जलापूर्ति नियमित रखने को लेकर आज विभाग के जेई ददन राम और पाइपलाइन इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने पंपूकल प्लांट का दौरा कर स्थिति का आकलन किया. जेई श्री राम ने कहा कि पेयजलापूर्ति नियमित करने को लेकर जब तक संभव हो सकेगा नदी में चैनल की खुदाई की जाएगी. इस कार्य में मेदिनीनगर नगर निगम का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है लेकिन एक समय सीमा के बाद चैनल से भी उतना पानी नहीं मिल पाएगा, जिससे शहरवासियों को नियमित पेयजल मिल सके. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tell-people-about-the-achievements-of-the-central-government-chandraprakash/">धनबाद

: लोगों को बताएं केंद्र सरकार की उपलब्धियां : चंद्रप्रकाश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/06_745-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

पानी बचाने की डालें आदत तभी संकट का होगा समाधान

मेदिनीनगर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण पेयजलापूर्ति भी प्रभावित होने लगा है. कोयल नदी सूखने के कारण शहर वासियों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई ददन राम ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए शहरवासियों को पानी बचाने की आदत डालनी होगी. स्थिति ऐसी ही बनी रही तो पेयजलापूर्ति प्रभावित हो सकती है और एक दिन बीच कर लोगों को पानी मिलेगा. आगामी दिनों में पेयजल की राशनिंग की संभावना को देखते हुए शहरवासियों को इसके लिए तैयार रहना होगा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/4-candidates-filed-nomination-from-ranchi-parliamentary-constituency-on-friday/">रांची

संसदीय क्षेत्र से शुक्रवार को 4 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp