Search

 
 
 

मेदिनीनगर : ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों पैर कटे

रेड़मा ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से  एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मुदेश्वर राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है.वह सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव का रहने वाला है
 

Medininagar : रेड़मा ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से  एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मुदेश्वर राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है.वह सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव का रहने वाला है.

 

मंगलवार सुबह करीब 4:40 बजे रेलवे लाइन पर हुए हादसे में विकास कुमार के दोनों पैर कट गए.वहीं उसके पेट में भी गंभीर चोट लगी.घटना के बाद इलाज के लिए MMCH लाया गया.डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

जानकारी के अनुसार बीती रात उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही