Search

 
 
 

राजस्व संग्रह के लक्ष्य को करें पूरा : उपायुक्त

 
लातेहार में उपायुक्त गरिमा सिंह ने राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक की Latehar: सोमवार को उपायुक्त गरिमा सिंह ने राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति के बारे में जाना. वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा की. डीसी ने वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में मत्स्य, खनन, वन प्रमंडल, उत्पाद, परिवहन, नगर पंचायत के राजस्व संग्रहण की प्रगति एवं लक्ष्य के अनुरूप संग्रहण बढ़ाने संबंधी कार्यों की समीक्षा कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व वसूली में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त गरिमा सिंह ने भू लगान, दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन की समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त ने जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यो की समीक्षा कर सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/ias-officer-yash-jaluka-a-resident-of-jharkhand-was-attacked/">झारखंड

के रहने वाले आइएएस यश जालुका पर जानलेवा हमला

राजस्व संग्रह में कोताही नहीं बरतें : गरिमा सिंह

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश के अंचल अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-अल्लू">https://lagatar.in/teaser-of-allu-arjuns-film-pushpa-2-released-release-date-of-the-film-also-revealed/">अल्लू

अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का टीजर जारी, फिल्म की रिलीज डेट भी आयी सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही