Search

 
 
 

सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर पीएम आवास में बैठक, सीजेआई सूर्यकांत, राहुल गांधी मौजूद

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हो रही तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय चयन समिति की इस बैठक में सीबीआई के नये निदेशक के नाम पर मुहर लगने की संभावना है. बता दें कि मौजूदा सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने जा रहा है.
 

New Delhi : सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर आज मंगलवार को  पीएम  मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में बैठक शुरू हो गयी है. खबरों के अनुसार बैठक में पीएम मोदी के साथ लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेआई सूर्यकांत भी मौजूद हैं.

 

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हो रही तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय चयन समिति की इस बैठक में सीबीआई के नये निदेशक के नाम पर मुहर लगने की संभावना है. बता दें कि मौजूदा सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने जा रहा है.

 

उन्हें पिछले साल एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था. नये निदेशक की दौड़ में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें 1990 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस शत्रुजीत सिंह कपूर(वर्तमान में आईटीबीपी के महानिदेशक), रॉ प्रमुख पराग जैन का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल है.

 

इनके अलावा 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अजय कुमार शर्मा, एनआईए चीफ सदानंद दाते और 1993 बैच के केरल कैडर के योगेश गुप्ता के नाम भी सामने आ रहे हैं.  

 

सीबीआई के नये निदेशक की दौड़ में  सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह भी शामिल हैं  वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विश्वासपात्र बताये जाते है.  सीआरपीएफ में आने से पहले वे असम के डीजीपी रहे हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही