Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरला बिरला विश्वविद्यालय में बैठक, शामिल हुए कई विश्वविद्यालयों के प्रमुख

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम की तैयारी के लिए बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता सरला बिरला के कुलपति प्रो गोपाल पाठक ने की. बैठक में संस्थाओं की आपसी संबद्धता को बढ़ावा एवं पोषण, सतत विकास व मूल दक्षताएं, शोध और नवाचार, भारतीय ज्ञान परंपरा, सामाजिक विकास, पर्यावरण, नेतृत्व और प्रशासन व उच्च शिक्षा एवं राष्ट्रीय विकास के अंतर्गत गुणात्मक एवं सामाजिक जुड़ाव और उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर गहन विचार- विमर्श किया गया.

संस्थागत तालमेल की जरूरत - प्रो अजीत कुमार सिन्हा

बैठक में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विश्वविद्यालयों को एक साथ मिलकर छात्रों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए संस्थागत तालमेल बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि चाहे सरकारी विश्वविद्यालय हो या निजी विश्वविद्यालय, सभी का उद्देश्य एक ही होना चाहिए. अपने छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर योग्य नागरिक बनाना है. उन्होंने शोध की गुणवत्ता के बारे में कहा कि रिसर्च प्रपोजल एवं शोध प्रबंध को शोधगंगा में शामिल किया जाना भावी शोधार्थियों के लिए उपयोगी होगा.

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में वाईबीएन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसपी यादव, उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ एके मिश्रा, आदित्य प्रकाश, जलान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकेश पांडेय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ रामकिशोर सिंह, वाईबीएन विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ एस तिवारी, रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ राजकुमार शर्मा, साईं नाथ यूनिवर्सिटी के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट के डायरेक्टर डॉ वीरेंद्र गोस्वामी, झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रो. रामजी यादव, प्रवीण कुमार, डॉ संदीप कुमार, डॉ राधा माधव झा, डॉ रिया मुखर्जी, प्रो अमित गुप्ता, डॉ भारद्वाज शुक्ल, ओएसडी अनुभव अंकित और धर्मेंद्र कुमार ठाकुर उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – काउंसिल">https://lagatar.in/about-a-dozen-lawyers-involved-in-the-court-proceedings-against-the-council-may-get-notice-on-thursday/">काउंसिल

के ख‍िलाफ कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने वाले लगभग एक दर्जन वकीलों को गुरुवार को म‍िल सकता है नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही