Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी के आवास पर आज बैठक, Uniform Civil Code पर कांग्रेस के स्टैंड पर होगा मंथन

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर कांग्रेस की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर आज होगी. खबर है कि सोनिया गांधी के आवास पर बुलाई गयी बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जिन ख़ड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे.                                                                         नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

सभी दलों को अपने वोट बैंक की चिंता सता रही है

जान लें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) की जोरदार वकालत किये जाने के बाद सभी सियासी दल अलर्ट हो गये हैं. सभी अपनी रणनीति स्पष्ट करने के लिए विवश हो गये हैं. इन दलों को अपने वोट बैंक की चिंता सता रही है. उनका आरोप है कि भाजपा लोकसभा चुनाव को देखते हुए ध्रुवीकरण करने के लिए यह मुद्दा सामने ला रही है.

संसदीय स्थायी समिति की बैठक 3 जुलाई को 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी अब इस मामले पर मंथन करने जा रही है.इसी क्रम में आज कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक सोनिया गांधी के अवास 10, जनपथ पर होने वाली है. बता दें कि Uniform Civil Code पर चर्चा करने के लिए कानून एवं न्याय पर आधारित संसदीय स्थायी समिति की 3 जुलाई को बैठक बुलाई गयी है.

हिमाचल सरकार के मंत्री  समान नागरिक संहिता के समर्थन में

एक बात और कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना UCC के समर्थन में आ गयी है. हिमाचल सरकार में मंत्री और प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी लाईन से हट कर समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही