Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची की खबरें- डीसी ने लोस चुनाव को लेकर की बैठक और मिशन शक्ति जागरूकता रथ को किया रवाना

Advertisement
Advertisement

लोस चुनाव को लेकर डीसी की अध्यक्षता में बैठक

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय में आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित बैठक की. जिसमें एनफोर्समेंट एजेंसी के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उन्हे कहा गया की फ्लाइंग स्क्वाड ( उड़न दस्ता दल) चुनाव की घोषणा के साथ प्रभावी हो जाता है एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम चुनाव की अधिसूचना पर क्रियाशील हो जाती है. जिसे अपनी दिए गए कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप से पूरा करने को कहा गया. डीसी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की फ्लाइंग स्क्वाड ( उड़न दस्ता दल) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम के द्वारा जब्त किए जाने वाले राशि, शराब, अवैध वस्तु, मादक द्रव्य, वैसे चीजों को जब्त किए जाने की स्थिति में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम पर रियल टाइम एंट्री के उपरांत सम्बंधित एनफोर्समेंट एजेंसी को अपने-अपने विभाग के नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में, उप- निर्वाचन पदाधिकारी रांची बिवेक कुमार सुमन, राज्य नोडल अधिकारी, राज्य पुलिस विभाग (एसपीडी), आयकर विभाग (आईटीडी) राज्य उत्पाद शुल्क विभाग (एसईडी), केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), राज्य वस्तु एवं सेवा कर/वाणिज्यिक कर (एसजीएसटी/सीटी), राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), असम राइफल्स, भारतीय तट रक्षक (आईसीजी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), डाक विभाग (डीओपी), वन विभाग, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई), राज्य नागरिक उड्डयन विभाग (एससीएडी), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), राज्य परिवहन विभाग के अधिकारी/ पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे.

चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली क्या है?

भारत के चुनाव आयोग ने वास्तविक समय के अपडेट के लिए एक तकनीकी-प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है. यह प्लेटफ़ॉर्म क्षेत्र से बरामदगी पर वास्तविक समय के अपडेट के लिए है. चुनाव के दौरान अवैध रूप से नकदी, शराब, ड्रग्स और दूसरी अवैध सामग्री के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग सक्रिय रहता है. इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा ऐसी अवैध सामग्री को जब्त भी किया जाता है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए नए सीविजिल ऐप से इन सभी कमियों को दूर होने और फास्ट-ट्रैक कम्प्लेन रिसेप्शन और निवारण प्रणाली बनने की उम्मीद है. सीविजिल नागरिकों के लिए निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक नवोन्मेषी मोबाइल ऐप्लिकेशन है. ‘सीविजिल’ का अर्थ जागरूक नागरिक है और यह स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचनों के संचालन में नागरिकों द्वारा निभाई जा सकने वाली सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका पर जोर देती है.

सीविजिल एप क्या है?

सीविजिल एक उपभोक्ता अनुकूल एंड्रॉइड एप्लिकेशन है. जिसे संचालित करना आसान है, जिसका उपयोग उपचुनाव / विधानसभा / संसदीय निर्वाचनों की अधिसूचनाओं की तारीख से उल्लंघनों की रिपोर्टिंग के लिए किया जा सकता है. इस ऐप की विशिष्टता यह है कि यह केवल लाइव फोटो / वीडियो और ऐप के भीतर से ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है ताकि फ्लाइंग स्क्वॉड को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिलना सुनिश्चित हो सके. ------- [caption id="attachment_858809" align="aligncenter" width="561"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2-26.jpg"

alt="" width="561" height="316" /> मिशन शक्ति अभियान जागरूकता रथ रवाना करते रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा[/caption]

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुकता वाहन रवाना

Ranchi: डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता वाहन को रवाना किया. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, विभिन्न सीडीपीओ एवं सहिया उपस्थित थीं. मिशन शक्ति महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है. जिसका मकसद महिलाओं को सशक्त और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इस मिशन के तहत महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करना है. अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए समाहरणालय में डिस्ट्रिक हब बनाया गया है. साथ ही रिनपास परिसर कांके में वन स्टॉप सेंटर भी स्थापित है. जागरुकता वाहन के माध्यम से जिलावासियों को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही