Search

 
 
 

मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत के लिए बैठक संपन्न

 
Ranchi : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा 03 जून से 07 जून तक रांची सिविल कोर्ट में मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों पर समझौता के लिए प्री-लोक अदालत होनी है. वहीं 08 जून को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. जिसकी तैयारियों को लेकार रांची सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों, इंश्योरेस कंपनी और अन्य हितधारकों के साथ एक मीटिंग की गयी. इसमें मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम से संबंधित मामलों को देखते हुए न्यायायुक्त ने निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि अगामी विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस भेजें, ताकि झालसा के निर्देशानुसार संबंधित लंबित वादों को सफलतापूर्वक निपटाया जा सके और लोगों को न्याय मिल सके. इसे भी पढ़ें -खूंटी">https://lagatar.in/amit-shah-lashed-out-at-indi-alliance-in-khunti-said-those-who-eat-the-money-of-poor-and-tribals-will-be-held-accountable-for-every-penny/">खूंटी

में इंडी गठबंधन पर बरसे अमित शाह, कहा- गरीबों और आदिवासियों का पैसा खाने वालों से लिया जाएगा पाई-पाई का हिसाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही