Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिसकर्मियों की सैलरी को लेकर मुख्यालय में हुई बैठक, 5 दिन में भुगतान का निर्देश

Ranchi: झारखंड में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को जल्द ही बकाया वेतन मिलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी जीपी तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेतन भुगतान से जुड़ी सभी लंबित मामलों की समीक्षा की गई और प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया।
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड पुलिस के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जल्द ही वेतन मिलने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सोमवार की रात पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इससे संबंधित निर्देश दिये गये हैं. बैठक में वेतन भुगतान से जुड़ी सभी लंबित मामलों की समीक्षा की गई और प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक के बाद बताया गया कि सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है, ताकि वेतन भुगतान में किसी तरह की गलती न रहे. खातों का सत्यापन पूरा होने के बाद पांच दिनों के भीतर वेतन जारी करने का आदेश दिया गया है.

 

उल्लेखनीय है कि बोकारो व हजारीबाग जिला पुलिस में वेतन के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के खुलासे के बाद सरकार ने सभी सरकारीकर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है. सरकार ने कहा है कि जब तक खातों व उसमें जाने वाले वेतन की जांच नहीं हो जाती, तब तक वेतन की निकासी नहीं होगी. हालांकि जैसे-जैसे जांच हो रही है, वेतन निकासी का काम भी शुरु हो गया है. अभी सरकार के करीब दो लाख कर्मियों को वेतन नहीं मिला है.

 

सोमवार की रात को हुई पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में प्रोविजन आईजी, अभियान आईजी, बजट डीआईजी, स्पेशल ब्रांच के डीआईजी सहित सभी डीडीओ मौजूद थे. अधिकारियों ने वेतन भुगतान में आ रही तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी बाधाओं को जल्द दूर करने पर जोर दिया.

 

गौरतलब है कि बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी गड़बड़ी के बाद से जुड़े मामले के बाद फरवरी माह के बाद से कई पुलिस अधिकारी और कर्मियों को वेतन नहीं मिल पाया था. अब मुख्यालय स्तर पर निर्देश जारी होने के बाद लंबित भुगतान को सुधार कर सभी के खातों में जल्द राशि भेजने की तैयारी की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही