Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में हुई बैठक

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में विद्या भारती उत्तर- पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के क्षेत्रीय सचिव नकुल शर्मा, विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव अजय तिवारी के नेतृत्व में बिहार-झारखंड के समितियों के पदाधिकारियों की योजना बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में आगामी अक्टूबर माह में सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसके पूर्व अधिकारियों द्वारा रजरप्पा आवासीय स्कूल के खेल-मैदान का अवलोकन किया गया. इस खेलकूद प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड के सरस्वती विद्या मंदिर से लगभग पांच सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. उनके साथ सहायक आचार्य, खेल पर्यवेक्षक, निर्णायक तथा प्रदेश एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे. उनके आवास, भोजन, जल, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था पर चर्चा करते हुए इसकी समीक्षा की गई. इसके लिए कई आवश्यक विभाग बनाकर आचार्यों को दायित्व दिया गया. ताकि खेलकूद समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. प्रदेश सचिव तिवारी ने आचार्यों के साथ बैठक में उन्हें बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए नई शिक्षा नीति के तहत नई तकनीकी के साथ कदम बढ़ाने का आह्वान किया. इस बैठक में क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद, क्षेत्रीय सह प्रमुख सुरेश मंडल, दक्षिण बिहार के प्रांतीय खेलकूद प्रमुख फणीश्वरनाथ, विद्या विकास समिति, झारखंड के खेलकूद प्रमुख गौरीशंकर सिंह, प्रांत सह प्रमुख संजय कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/another-road-will-be-built-soon-to-make-ranchi-jam-free/">रांची

को जाम मुक्त करने के लिए जल्द बनेगी एक और सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही