Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम की अध्यक्षता में जयपुर में हुई मीटिंग, झारखंड पुलिस की हुई सराहना

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पीएम मोदी की अध्यक्षता में पांच से सात को जयपुर में डीजीपी-आईजी की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह शामिल हुए. इस दौरान झारखंड के परिपेक्ष्य में झारखंड पुलिस की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों का इस सम्मेलन में उल्लेख किया गया और सराहा गया है. नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को लेकर झारखंड पुलिस के कार्यों की सराहना की गई. इस दौरान पुलिस को और बेहतर और प्रोफेशनल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों में गहन विमर्श हुआ. आने वाले समय के लिए एक रोड मैप मिला है. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-two-ips-got-additional-charge-notification-issued/">रांचीः

दो IPS को मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

बेस्ट प्रैक्टिस का भी इस सम्मेलन में उल्लेख किया गया

झारखंड पुलिस द्वारा संचालित बेस्ट प्रैक्टिस का भी इस सम्मेलन में उल्लेख किया गया. झारखंड पुलिस द्वारा संचालित ई-बीट पुलिसिंग के बारे में सभी प्रतिभागियों को बताया गया. इसी के साथ डीजीपी/ आईजी कॉन्फ्रेंस की रिकमेंडेशन के क्रियान्वयन के एक पोर्टल बनाने का निर्देश वर्ष-2022 में दिया गया था. झारखंड पुलिस ने पहल कर डीजीपी/आईजी कॉन्फ्रेंस पोर्टल को क्रियान्वित किया है, जो पूरे देश में क्रियान्वयन करने वाला पहला राज्य बना है. इस संबंध में भी प्रतिभागियों को इस सम्मेलन में बताया गया. झारखंड पुलिस की तरफ से आदिवासियों के मुद्दों और नक्सल के बारे में प्रस्तुतिकरण एवं चर्चाओं में भाग लिया गया. इसे भी पढ़ें-IPS">https://lagatar.in/40-policemen-including-ips-manoj-kaushik-narendra-singh-ashwini-sinha-received-governor-and-chief-minister-medals/">IPS

मनोज कौशिक, नरेंद्र सिंह, अश्विनी सिन्हा समेत 40 पुलिसकर्मियों को मिला राज्यपाल और मुख्यमंत्री पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही