Ranchi : जगन्नाथपुर रथ मेला का शुभारंभ आगामी 20 जून से होगा, जो 29 जून तक चलेगा. रथ मेला से पहले विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. जिसमें डीसी ने मेले में सुरक्षा सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिये हैं. डीसी ने विभागीय पदाधिकारी को मेले में असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने को कहा है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/eight-most-active-criminal-gangs-are-a-challenge-for-jharkhand-police/">झारखंड
पुलिस के लिए चुनौती हैं आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह)
तूफान बिपरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की [wpse_comments_template]
पुलिस के लिए चुनौती हैं आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह)
डीसी ने ये दिशा-निर्देश दिये
- विभागीय पदाधिकारी को मेले में पेयजल की व्यवस्था के लिए डीप बोरिंग करने और बिजली/जेनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिये.
- असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश
- मेला परिसर में एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी उपलब्ध कराने के निर्देश
- निलाद्री भवन एवं राजकीय मध्य विद्यालय में पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने का निर्देश.
- प्रशासनिक एवं मीडिया शिविर बनाने का निर्देश.
- मेला परिसर के आस-पास मांस, मछली एवं शराब के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश
तूफान बिपरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की [wpse_comments_template]
Leave a Comment