Search

 
 
 

चेंबर भवन में बैठक, शहर की साफ-सफाई की स्थिति, पौधरोपण अभियान पर चर्चा

फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति के संयोजक आनंद जालान ने बताया कि फिल्म लापता लेडीज़ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले दर्शन जालान को चेंबर की ओर से सम्मानित किया जाएगा.
 

  Ranchi :  चेंबर भवन में आज मंगलवार को स्वच्छ भारत, पौधरोपण और फिल्म, कला एवं संस्कृति से जुड़ी उप समितियों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में शहर की साफ-सफाई की स्थिति पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने मौजूदा व्यवस्था पर चिंता जताई .


स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति के संयोजक किशन अग्रवाल ने कहा कि शहर को साफ, सुंदर और हरियाली से भरपूर बनाने के लिए लगातार पौधे लगाने का अभियान तेज किया जाएगा. उन्होंने सभी सदस्यों से इस दिशा में सक्रिय भागीदारी की अपील की.


बैठक में फिल्म, कला और संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया गया.फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति के संयोजक आनंद जालान ने बताया कि फिल्म लापता लेडीज़ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले दर्शन जालान को चेंबर की ओर से सम्मानित किया जाएगा.


इस बैठक में चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के अलावा किशन अग्रवाल, आनंद जालान, प्रमोद सारस्वत, सुभासिष चटर्जी, दुर्गा तिवारी, गिरजा शंकर पेडिवाल, स्वप्ना चटर्जी सहित कई सदस्य मौजूद रहे.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही