Search

 
 
 

अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर

 
Chatra : अखिल भारतीय धोबी महासंघ के चतरा जिला इकाई के नवगठित पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक कठोतिया मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया गया. इससे पहले इटखोरी में हुए जिला स्तरीय धोबी महासंघ के चुनाव कार्यक्रम की समीक्षा की गई. बैठक के मुख्य एजेंडा पर विचार-विमर्श करते हुए कई विषयों पर प्रकाश डाला गया. धोबी समाज के प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित बैठक आयोजन करने पर जोर दिया गया, ताकि इसके माध्यम से जिला कमेटी को सशक्त एवं मजबूत बनाया जा सके. इसके लिए प्रखंड के पदाधिकारियों को सक्रिय होना आवश्यक बताया गया. जहां प्रखंड कमेटी का गठन नहीं हुआ है, उसे जल्द से जल्द गठित करने, प्रखंड स्तरीय पारिवारिक सूची तैयार करने, समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए एक कमेटी का गठन कर दूर करने का प्रयास करने, जिला कोष कमेटी का गठन करने आदि पर चर्चा हुई. इसके अतिरिक्त अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की गई. अंत में सिसई निवासी प्रोफेसर और समाजसेवी जयप्रकाश रजक के पिता दिवंगत युगलकिशोर रजक के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गई. जिला कमेटी की अगली बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को रखने का सर्वसमिति से निर्णय लिया गया. इसकी अध्यक्षता आदित्य बैठा एवं संचालन शंकर रजक ने किया. बैठक में टंडवा से मिथलेश कुमार रजक एवं रवि रजक, सिमरिया से आदित्य बैठा एवं सुनील रजक, चतरा से उमेश रजक, लावालौंग से सुरेश राम रजक, गिद्धौर से विजय कुमार रजक, कान्हाचट्टी से कमांडो रजक एवं नीलम कुमारी, प्रतापपुर से नरेश राम रजक, पत्थलगड़ा से मीना कुमारी, संगीता कुमारी, रमेश रजक एवं अशोक रजक, मयूरहंड से शंकर रजक आदि धोबी समाज के अन्य कई सदस्य बैठक में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चतरा:">https://lagatar.in/chatra-fake-liquor-business-exposed-smuggler-arrested/">चतरा:

नकली शराब बनाने के कारोबार का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही