Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक तीन मई को डोरंडा में

 Ranchi : ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड राज्य समिति की बैठक कल 3 मई को डोरंडा में होगी. बैठक में राज्य के सभी जिलों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सचिव ,राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे. बैठक की अध्यक्षता डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा करेंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य के 25,000 जन वितरण प्रणाली के दुकानदार और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना मद में करोड़ों रुपये के कमीशन का भुगतान बकाया है.

कहा कि पिछले 10 माह से राज्य के डीलर्स का, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना मद में करोड़ों रुपये के कमीशन का भुगतान बकाया है. साथ ही वापस लिये गये खाली जूट के बोरे के मूल्य का भुगतान भी नहीं होने से राज्य के डीलर्स आर्थिक रूप से कमजोर हो गये हैं. अध्यक्ष ने बताया कि डीलर्स के कमीशन में वृद्धि नहीं की गयी है. मानदेय बढ़ोतरी का आश्वासन देने के बावजूद टाल मटोल किया जा रहा है. अनुकंपा के नियमों में बदलाव किया गया है. श्री झा ने कहा कि बैठक में इन सब मुद्दों पर चर्चा होगी. कहा कि अगर सरकार खाद्य सुरक्षा योजना चला रहे 25,000 डीलर्स की नहीं सुनेगा तो हम हड़ताल करने को विवश हो जायेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही