Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व सहायक श्रम आयुक्त अविनाश कृष्णा की संयुक्त बैठक विभागीय कार्यालय में मंगलवार को हुई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देशों के आलोक में सहायक श्रम आयुक्त ने आग्रह किया कि अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों को मतदान के दिन 13 व 20 नवंबर को मतदान करने के लिए संवैधानिक अवकाश दें. उन कर्मियों में दैनिक मजदूर भी शामिल हैं, जो राज्य के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्होंने कहा कि सभी पीएसयू, कारखानों, समेत अन्य प्रतिष्ठान/संस्थान में कार्यरत कर्मियों/श्रमिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए स्वयं भी मतदान में भाग लेने के साथ ही प्रतिष्ठान/संस्थान के परिसर में मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम चलाते हुए सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें.
सहायक श्रम आयुक्त व चैंबर की बैठक,कर्मचारियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का आग्रह
Last Updated: Nov 05, 2024 12:00 AM (IST)