Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्रामपुर : पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता व अधिकार मंच की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
बैठक में एकता और अधिकार यात्रा पर हुई चर्चा Vishrampur :  नगर परिषद के कौशल विकास केंद्र में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एकता अधिकार मंच की बैठक संपन्न हुई.  बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रणेता ब्रह्मदेव प्रसाद ने की. वहीं संचालन संतोष गुप्ता ने किया. बैठक में पिछड़ा समाज के हक और  राजनैतिक भागीदारी सहित सरकारी नौकरी, बेरोजगार को मासिक भत्ता, जातीय जनगणना कराकर 27 की जगह 60 प्रतिशत आरक्षण सहित कई गंभीर विषयों पर चर्चा की गयी. चर्चा के बाद आम सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया. इससे पहले बैठक की शुरुआत में अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया.

पिछड़ा वर्ग को नहीं मिल रहा राजनैतिक भागीदारी और उचित न्याय

विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि हमारा पिछड़ा वर्ग परिवार वर्तमान में हाशिये पर है. इस समाज की 60 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या होने के बावजूद उचित भागीदारी नहीं मिलना काफी दुखद है. पिछड़ा वर्ग को राजनैतिक भागीदारी और उचित न्याय नहीं मिल पा रहा है. इसको लेकर ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक सम्मेलन कर एक सामाजिक न्याय हक और अधिकारिता आंदोलन खड़ा करेंगे. उन्होंने महापुरुष की तस्वीर के समक्ष समाज को गोलबंद होकर अपने हक के लिए सड़क पर उतरने के लिए सामूहिक संकल्प कराया.

पलामू प्रमंडल के सभी गांव जाकर समाज को गोलबंद करेगा मंच

ब्रह्मदेव प्रसाद ने विश्रामपुर नप के अध्यक्ष पद को ओबीसी महिला आरक्षित करने की मांग की. उन्होंने पलामू प्रमंडल की धरती से संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए पूरे पिछड़ा वर्ग और समाज को आगे आने के लिए बिगुल फूंका. पिछड़ा समाज की गोलबंदी के लिए पिछड़ा वर्ग एकता व अधिकार मंच का गठन किया गया. जो पलामू प्रमंडल के सभी गांव में जाकर समाज को गोलबंद करने का काम करेगा. साथ ही ओबीसी समाज के लोगों को जागरूक करने और आगामी कार्यक्रम को पूर्ण प्रभावी बनाने के लिए पर्चा, पोस्टर, फ्लेक्स, दीवार लेखन के जरिए व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे. गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से महासम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा. बताया कि मेदिनीनगर में 16 जनवरी और गढ़वा में 18 जनवरी को पिछड़ा वर्ग एकता एवं अधिकार यात्रा सह महासम्मेलन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा.

पलामू प्रमंडल के सभी गांवों में जाकर ओबीसी समाज को जागरूक करने की अपील की

पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी युगल पाल ने पलामू प्रमंडल के सभी गांवों में जाकर अपने ओबीसी समाज को जागरूक करने का आवाह्न किया. पूर्व विस प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी ने भी ओबीसी समाज के लोगों से और अधिक छलने से बचने की अपील की. इस क्रम में गढ़वा व पलामू प्रमंडल के सभी प्रखंड से आये पिछड़े वर्ग के नेताओं ने भी अपना विचार रखा. इनमें कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सोना देवी, रेखा गुप्ता, लोकगायक शिव चौधरी, विनोद कुमार, राजनारायण पटेल, विजय चंद्रवंशी, पूर्व जिप प्रत्याशी विनय चंद्रवंशी, भजन वर्मा, संजय मेहता, बृजनंदन मेहता, वीरेंद्र चंद्रवंशी, आनंद कुमार, शंकर विश्वकर्मा, कलीम अंसारी, पेंटर जिलानी, मुंशी गुप्ता, रेखा गुप्ता और शोभा देवी का नाम शामिल है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पिछड़ा समाज के विश्रामपुर विस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही