National News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नयी दिल्ली में आयजित BIMSTEC देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी सदस्य देश के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आतंकवादियों को इस क्षेत्र में पनाह न मिले. बता दें कि बिम्सटेक एक सात-सदस्यीय क्षेत्रीय संगठन है जिसमें भारत, नेपाल, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं।
VIDEO | Delhi: Addressing the first BIMSTEC Home Ministers’ Meeting, Union Home Minister Amit Shah, says, "Prime Minister Narendra Modi had said on April 4, 2025, during the sixth BIMSTEC Summit in Bangkok, said that BIMSTEC is not merely a regional organisation for us. It is a model for inclusive development and security. Taking this vision forward, it is our responsibility as Home Ministers to translate our cooperation into practical mechanisms." #BIMSTEC #AmitShah (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2026
अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल, 2025 को बैंकॉक में छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में कहा था कि BIMSTEC हमारे लिए केवल एक क्षेत्रीय संगठन नहीं है. यह समावेशी विकास और सुरक्षा का एक मॉडल है।.इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रियों के तौर पर हमारी यह ज़िम्मेदारी है कि हम अपने सहयोग को व्यावहारिक तरीकों में बदलें.
अमित शाह ने कहा,भारत के लिए पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करना गर्व और सम्मान की बात है. कहा कि BIMSTEC क्षेत्रीय एकीकरण, आर्थिक सहयोग और सामूहिक सुरक्षा के लिए एक ज़रूरी मंच बन गया है.आज भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है.
अमित शाह ने कहा, हम हमेशा शांति, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं और आज भी इन सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं. भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण करने या उस पर प्रभुत्व स्थापित करने में विश्वास नहीं किया है. भारत ने हमेशा सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने और मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.