Search

लातेहार में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक, सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में भाजपा के द्वारा 11 अप्रैल सचिवालय घेराव कार्यक्रम किया जायेगा. इसे लेकर बालूमाथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रस्तावित सचिवालय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से की गयी. बैठक में सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, संजय यादव, रामकुमार गुप्ता, विजय यादव, अमित कुमार, अशोक साहू, सूरज शाह, राजेंद्र प्रसाद, अखिलेश गुप्ता, रघुनंदन सोनी, महावीर तूरी, विजय ठाकुर व सुरेंद्र मुंडा समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-preparation-for-possible-fourth-wave-of-kovid-mock-drill-done/">हजारीबाग

: कोविड की संभावित चौथी लहर को लेकर तैयारी, किया गया मॉक ड्रिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp