Search

 
 
 

प्रखंड स्तरीय कृषि सलाहकार समिति की बैठक स्थगित

 
Hussainabad : हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय कृषि सलाहकार समिति की बैठक को स्थगित कर दी गई. साथ ही निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर से प्रगतिशील कृषि का पंचायत प्रतिनिधि एवं कृषि मित्र मानोनयन करते हुए प्रखंड स्तरीय कृषि सलाहकार समिति की बैठक में नामित करेंगे. इसके उपरांत प्रखंड कृषि सलाहकार समिति चयन किया जाएगा. इस चयन के लिए बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, जिला परिषद सदस्य उत्तरी राजू मेहता उर्फ एसपी मेहता, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, वरुण कुमार, एटीएम सुशील मिश्रा एवं सभी पंचायत से आए हुए प्रगतिशील कृषक एवं कृषि अभिरुचि समूह के सदस्य उपस्थित रहेंगे. आगामी चुनाव एवं बैठक की सूचना की दी जाएगी. इस बैठक में बीडीओ रतन कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, राजू मेहता उर्फ एसपी मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण बैठा, देवरी कला वार्ड सदस्य निर्मला देवी एवं उनके सहयोगी के साथ सभी कृषि मित्र एवं पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-coal-businessman-rajendra-sahu-was-killed-in-a-dispute-over-a-transaction-worth-five-crores/">रांचीः

पांच करोड़ रुपये के लेनदेन के विवाद में हुई थी कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही