Hazaribagh: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को हुई.
इसे भी पढ़ें:
इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाग 1 शारिक अख्तर उर्फ भूनु बाबू ने की. बैठक में जिला कांग्रेस सचिव सह प्रभारी चौपारण मंडल भाग 02 बैजू गहलोत मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने सभी उपस्थित बीएलओ एवं बीएलए 2 को कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) अभियान चलाएं.

उन्होंने विशेष रूप से योग्य एवं नए नागरिकों (18 वर्ष या उससे अधिक आयु के) के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाने को कहा, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे.
इस बैठक में रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनमें मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, जिला कांग्रेस सचिव रेवाली पासवान, नरेश पासवान, बिजय गुप्ता, मुकेश यादव, गुलाब रजक, प्रदीप शर्मा, सकलदेव प्रसाद दांगी, अहमद खान, शोएब खान, सरफू मियां, नागों साव, गोबिंद प्रसाद दांगी, प्रवीण सिन्हा, भुवनेश्वर साव और प्रकाश राणा शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment