Search

 
 
 

सीएम आवास गठबंधन विधायकों की बैठक शुरू, मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा

 
Ranchi : सीएम आवास में गठबंधन दल की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हो रही है. बैठक में शामिल होने के लिए स्टीफन मरांडी, जोबा मांझी, दीपक बिरूआ, बेबी देवी, मिथिलेश ठाकुर, भूषण बाड़ा, समीर मोहंती, राजेश कच्छप, अनुप सिंह, गांडे से अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके सरफराज अहमद भी सीएम आवास पहुंचे हैं. वहीं झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम और चमरा लिंडा बैठक में नहीं पहुंचे हैं. कुछ विधायकों का आना जारी है. जानकारी के अनुसार बैठक में अभी तक 37 विधायक पहुंच चुके हैं. सत्तारूढ़ दल की बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल हैं. दो महिला विधायक दीपिका पांडेय और पूर्णिमा नीरज सिंह के अनुपस्थिति हैं. दीपिका पांडेय के पिता का निधन हो गया है, वहीं पूर्णिमा नीरज सिंह आउट ऑफ स्टेशन हैं. दोनों ने लिखित में यह जानकारी भी दी है. बता दें कि मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने लेटर जारी कर गठबंधन दलों के सभी विधायकों से ससमय सीएम आवास में आयोजित बैठक में उपस्थित होने को कहा था. प्रदीप यादव सबसे पहले बैठक से बाहर निकले. उन्होंने कहा- हेमंत सोरेन आज भी मुख्यमंत्री हैं आगे भी मुख्यमंत्री रहेंगे. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/yogendra-tiwari-used-7-mobile-phones-to-avoid-ed-deleted-cctv-and-mobile-data-before-the-raid/">ED

से बचने के लिए 7 मोबाइल यूज करता था योगेंद्र तिवारी, रेड से पहले डिलीट कर दिया CCTV व मोबाइल डाटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही