Search

 
 
 

लोहरा जाति की हुई बैठक, समाज में फैली कुरीति को त्यागने और संगठित होने की अपील

 
Chandwa : कुसुमटोली स्थित कृषि फार्म के प्रांगण में सोमवार को लौह युग के प्रवर्तक लोहरा जाति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उषा उद तथा संचालन सुरेश नाथ लोहरा ने किया. इस अवसर पर बारियातू थाना जिला लातेहार से आये राजू रामवृक्ष लोहरा ने सामाजिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोहरा जाति मानव कल्याण के लिए, नवनिर्माण के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के लोहे के औजार उस समय से मुहैया कराते आ रहे हैं, जब दुनिया में कहीं कोई लोहे की फैक्ट्री नहीं थी. मौके पर समाज में फैले कुरीतियों को त्यागने की अपील करने के साथ-साथ समाज के लोगों से संगठित रहने की अपील की. सभी उपस्थित लोगों से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. बैठक में उपस्थित लोगों को राकेश लोहरा, सुष्मिता लोहरा, मंजू देवी आदि ने संबोधित किया. मौके पर मनोज लोहरा, रीता देवी, संदीप लोहरा समेत समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही