Search

 
 
 

मां भवानी दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, रौनक राजपूत बने अध्यक्ष

मां भवानी दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति रांची महानगर की बैठक सोमवार को रांची प्रेस क्लब में हुई. बैठक में समिति पदाधिकारियों ने सभी स्वयंसेवकों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी. साथ ही अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया.
 

Ranchi: मां भवानी दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति रांची महानगर की बैठक सोमवार को रांची प्रेस क्लब में हुई. बैठक में समिति पदाधिकारियों ने सभी स्वयंसेवकों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी. साथ ही अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया. 

 

इस अवसर पर रौनक राजपूत को चौथी बार मां भवानी युवा दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया. वहीं, अन्य सदस्यों ने पूजा पंडाल में वॉलेंटियर के रूप में काम करने का संकल्प लिया.

 

मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि पूजा की सफलता के लिए युवा सक्रिय रूप से काम करते हैं. समिति द्वारा नि:शुल्क एंबुलेंस और खाने की व्यवस्था की जाती है, जो सराहनीय है. 

 

इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक सीपी सिंह, भाजपा नेता रमेश सिंह, ऋषि शाहदेव, राजाराम शाहदेव, रौनक राजपूत, अभिषेक शाहदेव, राणा अभिनव, राहुल, आयुष सहित अन्य मौदूज रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही