Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्षी दलों की बैठक, संसद सत्र में आगे की रणनीति पर मंथन, अडाणी मामले में जेपीसी की मांग जारी रखने का निर्णय

NewDelhi : कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के बजट सत्र में आगे की रणनीति को लेकर आज बुधवार को चर्चा की. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस, द्रमुक, शिवसेना (यूबीटी), तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार विपक्षी सदस्यों ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के विषय पर चर्चा की. साथ ही अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग जारी रखने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : जो">https://lagatar.in/trump-lashed-out-to-joe-biden-said-i-am-innocent-a-conspiracy-is-being-hatched-to-stop-me-from-contesting-presidential-election/">जो

बाइडन, न्यायाधीश पर बरसे ट्रंप, कहा, मैं निर्दोष हूं, राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश रची जा रही है

राहुल को दो साल कारावास की सजा सुनाई गयी है

केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया गया है. मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया. इसके मद्देनजर राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया. साथ ही दो साल कारावास की सजा सुनाई गयी है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned-opposition-uproar-over-demand-for-formation-of-jpc-in-adani-case/">बजट

सत्र : लोकसभा-राज्यसभा स्थगित, अडाणी मामले में JPC के गठन की मांग को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा

13 मार्च से शुरू संसद का बजट सत्र  लगातार बाधित हो रहा है

13 मार्च से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष और सत्ता पक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा एवं राज्यसभा में बार बार व्यवधान हो रहा है. विपक्षी दल अडाणी समूह के मामले में जेपीसी गठित करने की मांग पर अड़े हुए हैं . दूसरी तरफ, सत्तापक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिये गये लोकतंत्र संबंधी बयान को लेकर उनसे माफी की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही