Search

 
 
 

तोपचांची :  प्रखंड कार्यालय में राजनीतिक दलों में आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर बैठक

 
Topachanchi :  प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में रविवार को तोपचांची प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों ने बैठक की. इस बैठक में तोपचांची अंचलाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार, तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार मौजूद रहे. मौके पर तोपचांची अंचलाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है. 4 जून को परिणाम आ जायेगा. चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के लोगों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की कि आपसी मतभेद को मिटाकर क्षेत्र के विकास में योगदान करें. डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा. उन्होंने जनता और राजनीतिक दलों के सभी कैडर से अपने आसपास एक पौधा लगाने की अपील की. साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को अवश्य जागरूक करने को कहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही