Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रौनियार वैश्य महासभा की बैठक, 3 अप्रैल को जिला स्तरीय सम्मेलन का निर्णय

Garhwa : गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के गोदरमाना में प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गई. यह बैठक रंका प्रखंड के गोदरमाना पंचायत अध्यक्ष एस कुमार गुप्ता के निवास स्थान पर की गई. बैठक में सर्वसम्मति से 3 अप्रैल को झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा का गोदरमाना में जिला स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : पुराने">https://lagatar.in/change-of-old-and-new-smart-meters-electricity-consumers-facing-reading-and-billing-problems/">पुराने

और नए स्मार्ट मीटर का फेर : रीडिंग और बिलिंग समस्या से जूझ रहे बिजली कंज्यूमर
कार्यक्रम में एकमत से सभी लोगों ने डेहरी बिहार के निवासी राष्ट्रीय संयोजक रौनियार समाज के राजू कुमार गुप्ता को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड रौनियार वैश्य महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, रौनियार वैश्य महासभा के महिला अध्यक्ष लवली गुप्ता, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक शंकर साहू तथा सरगुजा जिला के जिला अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता को विशिष्ट अतिथि बनाया है. इस अवसर पर गोपाल प्रसाद गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष एस कुमार गुप्ता उर्फ संजीत गुप्ता, शंभू प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता संयुक्त सचिव गढ़वा जिला संजीव कुमार गुप्ता, संतोष प्रसाद गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : काम">https://lagatar.in/energy-fair-will-be-held-on-saturday-problems-related-to-electricity-will-be-removed/">काम

की बात : शनिवार को लगेगा ऊर्जा मेला, बिजली से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही