Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक खत्म, सभी ने एक स्वर में कहा- हम सरकार के साथ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सियासी हलचल के बीच मंगलवार को कांके रोड स्थित सीएम आवास में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई. बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई. करीब दो घंटे तक हुई इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालत और आगे की रणनीति पर मंथन किया गया. हालांकि बैठक में क्या निर्णय लिये गये यह स्पष्ट रूप से बाहर नहीं आ पाया है. कल दिन के साढ़े 11 बजे से सत्ता पक्ष के विधायकों की फिर बैठक होगी. बैठक खत्म होने के बाद सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बाहर निकले. मीटिंग से निकले मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्लान बी की कोई बात नहीं. प्लान बी तब होगा, जब प्लान ए में गड़बड़ होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साथ है. पूरी पार्टी एकजुट है. आत्मरक्षा का अधिकार सभी को है. बैठक से निकलने के बाद विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के तमाम विधायक, वाम दल के विधायक पूरी तरह एकजुट हैं. नेतृत्व परिवर्तन की बात केवल प्रोपेगेंडा है. इसमें कहीं कोई सच्चाई नहीं है. हमलोगों ने और राज्य की जनता ने 5 साल के लिए हेमंत सोरेन को चुना है, इसलिए भाजपा जितना भी कोशिश कर ले हमलोग भाजपा को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक न तो पहुंचने देंगे और ना ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छूने देंगे. बैठक से निकलने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को जब बीजेपी वाले लोग कुछ नहीं कर सकें तो अब केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से सरकार को गिराना चाहती है. मुख्यमंत्री को हटाना चाहती है, मगर कुछ भी हो जाये, हेमंत सोरेन का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है. यह सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी. बैठक से निकलने के बाद कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हमलोग भाजपा के हर प्रयास को नाकाम करेंगे. पूरा महागठबंधन एकजुट है. हमलोग हर परिस्थिति में हेमंत सरकार के साथ हैं. यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने 4 साल का कार्यकाल पूरा की है आगे भी कार्यकाल पूरा करेगी. ईडी की पूछताछ से पूर्व फिर सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक होगी. सभी सीएम से मिलेंगे. राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने कहा कि हमलोग पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं. यह सरकार अपना 5 साल का पूरा करेगी और 2024 में भी सरकार दोबारा आएगी. कल सीएम से होने वाली ईडी की पूछताछ के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. ईडी कोई नई बात तो करेगी नहीं. पुराने सवालों को ही दोहराएगी. विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि बैठक में हम सभी सत्ता पक्ष के विधायकों ने सीएम से कह दिया है कि हम पूरी तरह आपके साथ हैं. यह सरकार अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी. भाजपा हेमंत सरकार को परेशान कर रही है. इसके लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है. हमलोग सरकार के खिलाफ की जा रही तमाम साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देंगे. बैठक में विधायकों से हस्ताक्षर लिए जाने के सवाल पर राजेश ठाकुर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है. जो कुछ भी हो रहा है, वह हमें डराने के लिए हो रहा है, लेकिन हम ना पहले डरे थे और ना अब डरेंगे. हेमंत सोरेन की राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही है. सूत्रों के हवाले से खबर फैलाई गई कि मुख्यमंत्री भगोड़ा हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हमारे सामने हैं. आज भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए. राज्य की जनता यह सब देख रही है. वह विपक्ष की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/19-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   इसे भी पढ़ें : हमारा">https://lagatar.in/our-cm-is-himanta-vishwas-sharma-not-ajit-pawar-and-nitish-but-shibus-son-jmm/">हमारा

सीएम हिमंता विश्वाशर्मा, अजीत पवार और नीतीश नहीं, शिबू का बेटा है : झामुमो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही