Search

 
 
 

Bokaro News: विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक, जनहित योजनाओं की हुई समीक्षा

बोकारो परिसदन के सभागार में बुधवार को झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक विधायक रामचंद्र सिंह और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में हुई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो परिसदन के सभागार में बुधवार को झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक विधायक रामचंद्र सिंह और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा आधारित नियुक्ति, पेंशन प्रकरणों तथा जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करना था.

 

बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, पेंशन प्रकरणों के निष्पादन, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों तक उनकी प्रभावी पहुंच की विभागवार समीक्षा की गई. इस क्रम में स्थापना उप समाहर्ता ने वर्ष 2023 से 2026 तक अनुसंशित कुल 80 मामलों की जानकारी दी. कहा कि कोई भी लंबित मामला नहीं है.

 

बैठक में सभापति रामचंद्र सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा विभागवार अद्यतन प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. 

 

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.

 

समिति सदस्यों ने विभागवार प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही