NewDelhi : वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे होगी. इस बैठक में अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारियों को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है. पिछले सप्ताह जगदंबिका पाल ने लोकसभा समिति के कार्यकाल को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. लोकसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने लोकसभा समिति के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया था. इससे पहले, वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर विचार- विमर्श करने के लिए 4 नवंबर को जेपीसी की बैठक बुलाई गई थी.
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर बनी संयुक्त समिति की बैठक आज, अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारी रखेंगे पक्ष
Last Updated: Dec 05, 2024 12:00 AM (IST)