Search

 
 
 

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संसदीय समिति की बैठक

 
New Delhi : संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी संसदीय समिति की बैठक में डाक विभाग के कार्यों को लेकर चर्चा हुई. डाक विभाग और डाकघरों को सेवा के क्षेत्र में कैसे बेहतर बनाया जाये इसपर समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिये. बैठक में रांची सांसद संजय सेठ भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों व अन्य निजी माध्यमों की सुविधाएं बढ़ रही हैं. ऐसे में डाक की लोकप्रियता शहरों में भी बनी रहे, इस क्षेत्र में हमें काम करना चाहिए. इसे भी पढ़ें - पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-advocates-on-strike-against-revised-court-fees/">पाकुड़

: संशोधित कोर्ट फीस के खिलाफ़ हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

डाक विभाग ने लोगों का जीत विश्वास 

संजय सेठ ने कहा कि डाकघर बैंकिंग सेवा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह सुखद संकेत है. बैंकिंग सेवाओं के मामले में भी ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग ने लोगों का विश्वास जीता है. शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं सुगम रूप से उपलब्ध हो, इसके लिए भी काम करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/home-minister-amit-shah-on-jharkhand-tour-rims-medical-team-on-alert/">झारखंड

दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, अलर्ट पर रिम्स की मेडिकल टीम

अमृत काल में डाकघर के द्वारा नई योजना लाने का दिया सुझाव 

सांसद ने कहा कि पर्व त्यौहारों में कई ई-कॉमर्स की कंपनियां, कुरियर कंपनियां राखी भेजने का, गिफ्ट पैकेट भेजने का काम करते हैं. यह राजस्व संग्रह का बड़ा जरिया बनता है. डाक विभाग के द्वारा भी ऐसी कई योजनाएं बनाई जाएं और उसे सफल किया जाये. उन्होंने आजादी के अमृत काल में डाकघर के द्वारा नई योजना लाने का भी सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें - बरही">https://lagatar.in/gas-cylinders-have-not-yet-reached-barhis-43-anganwadi-centers-maids-forced-to-cook-in-smoke/">बरही

के 43 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब तक नहीं पहुंचे गैस सिलेंडर, धुएं में खाना बनाने को मजबूर सेविकाएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही