Search

 
 
 

आदिवासी समन्वय समिति की बैठक, हक व अधिकार के लिए आवाज उठाने का निर्णय

 
Latehar : आदिवासी समन्वय समिति की एक बैठक स्थानीय आदिवासी वासाओड़ा में आयोजित की गयी. अध्यक्षता आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक अधिवक्ता बिरसा मुंडा ने की. बैठक में गत नौ अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. समिति की आगामी बैठक 25 अगस्त को आयोजित की जायेगी. उक्त बैठक में आदिवासी समन्वय समिति को विस्तार करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए जनसंपर्क अभियान एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा. श्री मुंडा ने कहा कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार व शोषण के एकजुट होना है और हक व अधिकार के लिए संवैधानिक रूप से आवाज उठाना है. बैठक में कहा गया कि बालूमाथ में माफियाओं की आड़ में भोले-भाले आदिवासियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है एवं झूठे केसों में फंसाने की साजिश रची जा रही है. मौके पर मुखिया प्रवेश उरांव, सर्वजीत उरांव, सेलेस्टीन कुजूर, लाल मोहन सिंह, चमरू उरांव, आर्सेन तिर्की, राजेश उरांव, सरोज लोहरा, रंथू उरांव, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, महेंद्र उरांव, राजेश्वर उरांव व धनलाल उरांव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-kamal-bhushan-and-accountant-murder-case-both-accused-chaibasa-and-sahibganj-jail-shift/">रांचीः

कमल भूषण और अकाउंटेंट हत्या मामला, दोनों आरोपी चाईबासा और साहिबगंज जेल शिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही