Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी संगठनों ने की बैठकः सरना झंडा जलाने का विरोध, एसपी से मिले

Ranchi: शनिवार को आदिवासी संगठनों ने बैठक की. बैठक नगरा टोली सरना भवन में हुई. इसमें रांची के हातमा इलाके में सरना झंडा जलाने का विरोध किया गया. वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी भावनाओं को आहत किया गया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कुछ असामाजिक लोग सौहार्द खराब करना चाहते हैं. उनपर स्वरित कार्रवाई होनी चाहिए. इसे लेकर आदिवासी संगठनों के लोगों ने रांची से एसपी से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इसे पढ़ें-जेल">https://lagatar.in/as-soon-as-he-came-out-of-jail-navjot-singh-sidhu-attacked-the-central-and-state-government-told-rahul-a-revolution/">जेल

से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, राहुल को बताया क्रांति
मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, केंद्रीय श्रम समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, फूलचंद तिर्की, बबलू मुंडा, आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, राजीव पाठक, प्रार्थना सभा महानगर अध्यक्ष संजय कुजुर, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की जिलाध्यक्ष कुंदरसी मुंडा, राष्ट्रीय आदिवासी मुंडा परिषद,अध्यक्ष सोनी लकड़ा, गीता लकड़ा, भुवनेश्वर लोहरा, संजय तिर्की, रंजीत उरांव, विक्की पाहन, आनंद तांबा, महेंद्र मुंडा समेत रांची के कई इलाकों, लोहरदगा, गुमला के कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-PMCH">https://lagatar.in/gnm-school-cum-hostel-will-be-constructed-in-pmch-dhanbad/">PMCH

धनबाद में जीएनएम स्कूल सह छात्रावास का निर्माण होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही