Search

 
 
 

पलामू: मंदिर की दीवार तोड़ने के मामले पर बैठक, बनी सहमति

 
Medininagar: शहर के भारत माता चौक के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शिव मंदिर का बाउंड्री वाल तोड़े जाने पर विवाद होने के बाद जमकर हंगामा हुआ. पूरे मामले को लेकर शुक्रवार को मेदिनीनगर शहर में स्थानीय लोगों ने अपनी दुकान को बंद रखकर विरोध जताया. वहीं पूरी घटना को लेकर बीजेपी विधायक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में शहरवासी नगर निगम कार्यालय पहुंचे. जहां सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो के साथ बैठक के बाद मामले को सुलझाया गया. नगर निगम ने दीवार तोड़ने की घटना में शामिल सभी नगर निगमकर्मी को निलंबित कर दिया. साथ ही निगम के द्वारा टूटे हुए दीवार को बनाया गया. बैठक में निर्णय हुआ कि आगे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के प्रबुद्ध कारोबारियों के साथ मिलकर चलाएगा. इसे भी पढ़ें - बिजली">https://lagatar.in/electricity-department-cut-off-the-power-supply-of-sp-mp-zia-ur-rehman-barks-residence-and-imposed-a-fine-of-rs-1-crore-91-lakh/">बिजली

विभाग ने सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास की बिजली काटी, एक करोड़ 91 लाख का जुर्माना लगाया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही