Koderma : फायर सेफ्टी ऑडिट और फायर फाइटिंग उपकरण अधिष्ठापन करने के लिए बैठक हुई. बैठक में नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा, डोमचांच के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा, डोमचांच को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत व्यावसयिक भवन, अस्पताल, विद्यालय, फैक्ट्री, आवासीय भवन, होटल इत्यादि का फायर सेफ्टी ऑडिट करना सुनिश्चित करें. भवन में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरण, बेसमेंट, सीडी आदि की जांच करें. इस प्रक्रिया को अगले 15 दिनों के अंदर पूरा करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-pintus-bail-rejected-after-surrendering-in-upendra-murder-case-goes-to-jail/">धनबाद:
उपेंद्र हत्याकांड में आत्मसमर्पण के बाद पिंटू की जमानत खारिज, गया जेल
से पहले पूरा हो सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर का काम : सुनील कुमार [wpse_comments_template]
उपेंद्र हत्याकांड में आत्मसमर्पण के बाद पिंटू की जमानत खारिज, गया जेल
सिंगल विंडो के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिन अस्पतालों में फायर एडवाइजरी प्राप्त नहीं किया है, वे सभी अस्पताल फायर एडवाइजरी यथाशीघ्र प्राप्त कर लें. उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के भवनों में फायर सेफ्टी ऑडिट, फायर फाइटिंग उपकरण अधिष्ठापन हेतु अग्नि सुरक्षा सलाह एवं अग्नि सुरक्षा अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त करें. ये सिंगल विंडो के माध्यम से ऑन लाइन प्राप्त किये जाते हैं. इसके लिए झारखंड सरकार के बेबसाइट www.advantsgejharkhand.gov.in आवेदन किया जा सकता है. इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय अधिष्ठान अग्निशाम कोडरमा के मोबाइल नं. 9304953425 पर संपर्क किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें:अक्टूबर">https://lagatar.in/koderma-21-children-of-sacred-heart-got-success-in-canvas-japan-painting-competition/">अक्टूबरसे पहले पूरा हो सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर का काम : सुनील कुमार [wpse_comments_template]
Leave a Comment